फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers protest and raise slogans demanding payment

Moradabad News: 15 दिन में गन्ने के भुगतान की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, नारेबाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest and raise slogans demanding payment
बिलारी (मुरादाबाद)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने गन्ना एक्ट के अनुसार गन्ना भुगतान मिलने समेत अन्य मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

नगर में स्टेशन रोड स्थित कैंप कार्यालय में भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने बैठक की, जिसमें भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी मनोज कुमार ने कहा कि प्रशासन, गन्ना विभाग व चीनी मिल के अधिकारी गन्ना मूल्य भुगतान मामले में किसानों से वादा खिलाफी कर रहे हैं। गन्ना एक्ट के अनुसार गन्ना बिक्री के 15 दिन के भीतर किसानों को चीनी मिलों से गन्ने का भुगतान होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। बैठक के बाद भाकियू टिकैत के पदाधिकारी तहसील में एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे। पहले तो किसानों की मांगों को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद में एसडीएम राजबहादुर सिंह को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष चौधरी भयराज सिंह, मंडल सचिव आशू बालियान, चौधरी जयवीर सिंह, रनवीर सिंह यादव, भानू सिंह यादव, प्रेमपाल सिंह प्रजापति, राजू चौहान, भानू प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article