फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers protest against non-completion of Ramganga Barrage work

Moradabad News: रामगंगा बैराज का काम पूरा न होने के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest against non-completion of Ramganga Barrage work
मुरादाबाद। किसान एकता संघ के बैनर तले बरेली के किसानों ने बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बरेली में 10 वर्ष से निर्माणाधीन बदायूं सिंचाई परियोजना के तहत रामगंगा बैराज का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। इससे नाराज लोग किसान एकता संघ के नेता डॉ. रवि नागर के नेतृत्व में पिछले तीन महीने से बरेली में आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि अगर इस बैराज का निर्माण समय से पूरा हो जाता तो बरेली से लेकर बदायूं तक के लाखों किसानों को सिंचाई के लिए आसानी से पानी उपलब्ध हो जाता, लेकिन बरेली के सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की उदासीनता के कारण बैराज का काम अब तक अधूरा पड़ा हुआ है। इसी के विरोध में पिछले तीन महीने से किसान बरेली स्थित सिंचाई विभाग के दफ्तर में आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को किसान मुरादाबाद स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए मुख्य अभियंता शरद कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने कहा कि जल्द ही इस बैराज का कार्य पूरा कराया जाए और इसकी प्रगति रिपोर्ट भी बरेली के किसानों को दी जाए। मांग पूरी न होने की दशा में किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में यज्ञ प्रकाश, डॉ. हरिओम राठौर, पंडित राजेश शर्मा, मौलाना आसिफ, बोहरनलाल गुर्जर, जय सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article