फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   farmers protest against administration

अफसरों की मनमानी से भड़के किसान

Tue, 29 May 2018 02:04 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
farmers protest against administration
भड़के किसान - फोटो : demo pic
किसान सोमवार को बिजली और गन्ना अधिकारियों की मनमानी से ज्यादा उग्र हुए। दोपहर 11 बजे से बिजली और गन्ना विभाग के अधिकारी किसानों से मिलने को लगातार आने का समय देते रहे, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित किसानों ने कई बार चेतावनी भी जारी की। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने भी गन्ना व बिजली के अधिकारियों को सूचना दी। उसके बाद ही किसान धरने पर पहुंचे।
विज्ञापन


किसानों का आरोप था कि बिजली निगम के अधिकारी किसानों का शोषण कर रहे हैं। बिजली कनेक्शन के नाम पर पांच-पांच हजार रुपये वसूले जा रहे हैं। जो वसूली नहीं दे रहे हैं, उनके कनेक्शन नहीं किए जा रहे हैं। किसानों की बकाया बिल पर आरसी जारी कर दी गई है। जर्जर तारों को बदला नहीं जा रहा है और फाल्ट ठीक करने के पांच सौ रुपये लाइनमैन वसूलता है। इसी तरह गन्ना अधिकारी किसानों की समस्या सुनने की बजाय मिल प्रबंधन के पक्ष में रहते हैं।
विज्ञापन


धरना स्थल पर अंबेडकर पार्क में इन अधिकारियों के न पहुंचने पर गुस्साए किसानों ने जाम लगा दिया। जाम पर पहुंचे पावर कारपोरेशन के एसई पर भी किसानों ने अपना गुस्सा निकाला। अब किसान 30 मई को डीएम के साथ होने वाली बैठक में बिजली अधिकारियों के खिलाफ साक्ष्य लेकर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed