{"_id":"65d2587d7c85198202011184","slug":"farmers-panchayat-today-to-make-strategy-for-the-movement-chanaura-news-c-284-1-smbd1011-114104-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए किसानों की पंचायत आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए किसानों की पंचायत आज
विज्ञापन
मंडी धनौरा। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किए जा रहे आंदोलन को समर्थन देने के बाद भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने भी आंदोलन की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। सिसौली पंचायत में लिए गए निर्णयों पर अमल करने के लिए सोमवार को ग्राम फत्तेपुर स्थित किसान भवन पर जनपद भर के कार्यकर्ताओं की पंचायत बुलाई गई है।
भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह ने बताया कि सरकार किसानों की मांगों पर कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात कहने दिल्ली आ रहे किसानों पर सरकार अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पंजाब व हरियाणा के किसानों को अकेला समझ रही है। पूरे देश का किसान एक प्लेटफार्म पर आने को तैयार है। उन्होंने बताया कि सिसौली पंचायत में लिए गए फैसले के मुताबिक 21 फरवरी को प्रस्तावित जिला मुख्यालय पर ट्रैक्टर परेड को सफल बनाने के लिए सोमवार को किसान भवन पर जनपद भर के कार्यकर्ताओं की पंचायत बुलाई गई है। पंचायत में 21 फरवरी के अलावा 27 व 28 फरवरी की रणनीति भी तैयार की जाएगी। उन्होंने किसानों को चेतावनी दी कि सरकार को किसानों के धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए।
-- -- -- --
सोशल मीडिया पर किसानों के खिलाफ पोस्ट पर जताई नाराजगी
मंडी धनौरा। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किए जा रहे आंदोलन को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर की जा रही पोस्ट व वीडियो पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत की युवा इकाई के प्रदेश महासचिव गुरमीत सिंह ने नाराजगी जताई है। उनका आरोप था कि सरकार के इशारे पर किसानों को बदनाम करने के लिए एडिट की गई वीडियो व भ्रामक जानकारी वाली पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों को बदनाम करने वाली पोस्ट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सोशल मीडिया पर की जा रही अनर्गल पोस्ट को बैन किया जाए।
विज्ञापन
-- -- --