फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers' organizations demanded more cages to capture leopards.

Moradabad News: किसान संगठनों ने तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरे बढ़ाने की मांग की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Farmers' organizations demanded more cages to capture leopards.
ठाकुरद्वारा। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा और उत्तर प्रदेश खेतिहर मजदूर यूनियन ने बुधवार को तेंदुए से प्रभावित गांवों के लोगों की बैठक मलकपुर सेमली स्थित पंचायत घर में की। इसमें मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल सिंह व खेतिहर मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष शाकिर हुसैन ने गांव चावड़, मलकपुर सेमली, बढ़ापुर, लालापुर पीपलसाना आदि के लोगों से संवाद किया। उनके क्षेत्र की तेंदुए संबंधित समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

मलकपुर सेमली के लोगों ने बताया कि उनके यहां लगे पिंजरे में बकरी की जगह मुर्गी के बच्चे बांधे जा रहे हैं। इस कारण तेंदुआ पिंजरे में नहीं आ रहा है। तेंदुए पकड़ने के लिए वन विभाग और प्रशासन की व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त किया गया। सर्वसम्मति से 24 अगस्त को तेंदुए से प्रभावित गांव के लोगों की समस्याओं को लेकर एसडीएम दफ्तर पर धरना प्रदर्शन करने और मांग पत्र देने का निर्णय लिया गया। वन विभाग और प्रशासन से क्षेत्र में तेंदुए ने पकड़ने के लिए पिंजरों की संख्या बढ़ाने और उनमें बकरी बांधने की मांग की गई। इस अवसर पर सलीम अहमद, अख्तर हुसैन, अकबर अली, पप्पू, शौकीन अली, सरफराज, साकिर हुसैन व यशवंत सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed