फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers occupy Vande Bharat Express, GRP removes it

Moradabad News: वंदेभारत एक्सप्रेस में किसानों का कब्जा, जीआरपी ने उतारे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Farmers occupy Vande Bharat Express, GRP removes it
मुरादाबाद। महापंचायत के बाद लखनऊ से लौट रहे किसानों ने (22489) वंदेभारत एक्सप्रेस की बोगियों में कब्जा कर लिया। इसके कारण आरक्षित यात्रियों को परेशानी हुई। यात्रियों ने एक्स पर समस्या पोस्ट की तो जीआरपी अलर्ट हो गई। कंट्रोल के मैसेज पर बरेली व मुरादाबाद स्टेशन पर किसानों का उतारा गया।
विज्ञापन

इसके कारण वंदेभारत एक्सप्रेस 45 मिनट लेट भी हो गई। पहले बरेली, फिर मुरादाबाद में जीआरपी को किसानों से जूझना पड़ा। हालांकि मुरादाबाद में ज्यादातर किसानों को जीआरपी ने समझा बुझा कर ट्रेन से उतार लिया। सतर्कता के लिहाज से राज्यरानी, अयोध्या-दिल्ली एक्सप्रेस समेत गाजियाबाद व मेरठ जाने वाली सभी ट्रेनों को चेक किया गया। शनिवार को किसानों ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया था। रविवार को भी किसान विभिन्न ट्रेनों की आरक्षित बोगियों में सवार हो गए। उनका कहना था कि हमारे ज्ञापन देने के बावजूद रेलवे ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच नहीं लगाए, इसलिए मजबूरन आरक्षित बोगियों में चढ़ना पड़ा। मुरादाबाद स्टेशन पर लखनऊ-मेरठ वंदेभारत एक्सप्रेस रात सवा आठ बजे, राज्यरानी एक्सप्रेस रात 8:45 बजे पहुंची।
विज्ञापन

जीआरपी थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार वशिष्ठ ने बताया कि लखनऊ से मुरादाबाद आने वाली सभी ट्रेनों को चेक किया गया है। पुलिस के समझाने के बाद ज्यादातर किसान मुरादाबाद स्टेशन पर उतर गए, अशांति की स्थिति नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed