{"_id":"6adbccaf81accea5a60433d0","slug":"farmers-distressed-over-lack-of-fertilizer-say-sowing-of-wheat-mustard-and-potato-crops-is-affected-moradabad-news-c-279-1-mo11005-117726-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: खाद न मिलने से परेशान किसान, बोले- गेहूं, सरसों, आलू की फसल की बोआई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: खाद न मिलने से परेशान किसान, बोले- गेहूं, सरसों, आलू की फसल की बोआई प्रभावित
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों के प्रबंध निदेशक और कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है। किसानों ने बताया कि खाद नहीं मिलने से गेहूं, सरसों, आलू और गन्ने की बोआई प्रभावित हो रही है। किसानों को समितियों से निराश लौटना पड़ रहा है।
गांव कमालपुरी खालसा के किसान रोहताश सिंह ने बताया कि इस समय गेहूं की फसल की बोआई के लिए एनपीके खाद की जरूरत है। वह दो दिन से सहकारी समिति के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल रही है। इससे गेहूं की बोआई प्रभावित हो रही है। गांव बैजनाथपुर के किसान महावीर सिंह और दयाराम ने बताया कि वह फसल के लिए खाद लेने आए थे, पर खाली हाथ घर लौटना पड़ा। किसानों ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान देना चाहिए। वहीं सरकार को किसानों के लिए खाद की भी व्यवस्था करनी चाहिए।
उधर, सहकारी समितियों के प्रबंध निदेशक और कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उनकी मांग है कि सभी सहकारी समितियों के कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। समय से समान वेतन देने की भी मांग की। कर्मचारियों ने समितियों में कामकाज ठप कर भायपुर समिति के प्रांगण में बैठक की। साधन सहकारी समिति सचिव उत्तर प्रदेश के जिला महामंत्री नरेश शर्मा ने बताया कि मांगें पूरी होने तक उनकी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। वहीं कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का संकल्प लिया। प्रदर्शन में समितियों के प्रबंध निदेशक नरेश शर्मा, सुमित चौहान, अरशद खान, मोहम्मद रऊफ और सरिता, कर्मचारी अफसर खान, बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।