फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers depart for Haridwar for the BKU (Arajnaitik) national brainstorming camp.

Moradabad News: भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय चिंतन शिविर के लिए किसान हरिद्वार रवाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers depart for Haridwar for the BKU (Arajnaitik) national brainstorming camp.
कांठ । भाकियू अराजनैतिक के तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए मंगलवार को छजलैट से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह रंधावा के नेतृत्व में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय किसान हरिद्वार के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने किसान हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और किसानों की आवाज को बुलंद करने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह रंधावा ने कहा कि चिंतन शिविर नौ से 11 जून तक चलेगा, जिसमें किसानों की मुख्य समस्याओं पर विचार-विमर्श होगा। हरिद्वार प्रस्थान के दौरान मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सूरज सिंह, मंडल सचिव चौधरी राजपाल सिंह, युवा जिलाध्यक्ष अंकुर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, चौधरी खिलेंद्र सिंह, जिला सचिव अमर पाल सिंह, युवा जिला सचिव चौधरी सतेंद्र सिंह , जिला महासचिव रमाकांत सैनी, तहसील अध्यक्ष कांठ समरपाल सिंह ढाका, ब्लॉक अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष बिलारी विक्की चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष बिलारी मनवीर सिंह यादव, महताब सिंह,कुश पाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed