फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers are suffering due to unannounced power cuts, crops are drying up.

Moradabad News: अघोषित विद्युत कटौती से किसान परेशान, सूख रहीं फसलें

Tue, 28 Apr 2026 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 28 Apr 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers are suffering due to unannounced power cuts, crops are drying up.
कुंदरकी। संभल डिवीजन से पोषित महमूदपुर माफी बिजलीघर से जुड़े किसानों ने चरमराती विद्युत आपूर्ति पर किसानों ने आक्रोश जताया है। मैनाठेर कोतवाल के माध्यम से एसडीएम बिलारी को ज्ञापन भेजा गया है।भाकियू टिकैत के मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप त्यागी, अशोक सिंह, योगेंद्र सिंह, विकास कुमार, होराम, हरमन सिंह, सुभाष त्यागी, चुन्ना सिंह आदि किसानों ने ज्ञापन में अवगत कराया जाता है कि महमूदपुर माफी बिजलीघर के अवर अभियंता और एक लाइनमैन की मनमानी रवैया से किसान परेशान हैं। क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। किसानों के नलकूपों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल है। ग्राम हयातपुर का फुंका ट्रांसफार्मर बदलने के पैसे मांगे जा रहे हैं जिससे किसानों की फसलें सूख रही हैं। भाकियू नेता के अनुसार किसानों के निजी नलकूपों की क्षमता वृद्धि होने के बाद भी बिना सुविधा शुल्क लेकर विद्युत ट्रांसफार्मर नहीं रखे जा रहे हैं। ओटीएस होने के बाद भी विद्युत उपभोक्ता के कनेक्शन की पीडी कर दी गई। किसानों ने भ्रष्ट कर्मचारियों को बिजली घर से हटाना ही किसान हित में जरूरी बताया। विद्युत अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। नहीं तो भाकियू किसान हित में व्यापक आंदोलन करेगी। साथ ही किसानों को नलकूप के लिए 10 घंटे तथा गांवों के लिए 18 घंटे बिजली मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed