फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmers angry over not coming to NPK fertilizer committee

Moradabad News: एनपीके खाद समिति पर नहीं आने से किसानों में रोष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry over not coming to NPK fertilizer committee
मूंढापांडे (मुरादाबाद)। किसानों का आरोप है कि रौंडा सहकारी समिति पर एनपीके खाद नहीं पहुंच रही है। इस कारण डेढ़ दर्जन गांवों के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समिति के सचिव का कहना है कि रोड खराब होने के कारण वाहन नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि रबी की फसलों की तैयारी का समय चल रहा है। खाद के लिए उनको दस किलोमीटर मूंढापांडे सहकारी संघ पर चक्कर काटना पड़ रहा है। प्राइवेट दुकानों से महंगी खाद लेनी पड़ रही है। लालाटीकर के नीरू, शमशुल, मोहम्मदपुर के अवनीश और झौंडा के जितेंद्र सिंह का कहना है कि समिति पर खाद न बंटने से किसानों को इधर उधर भटकना पड़ रहा है। समिति के सचिव मोहित ने बताया कि मूंढापांडे - रौंडा मार्ग खस्ताहाल है। जगरम्पुरा समिति के पास गहरे गढ्ढे हो गए हैं। खराब मार्ग को देखते हुए दलपतपुर खाद गोदाम के ट्रांसपोर्ट ठेकेदार ने हाथ खड़े कर दिए है। समिति से जुड़े किसानों को विसाहट किसान सेवा समिति पर तीन सौ एनपीके खाद बांटी गई है ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article