फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmer was murdered on suspicion of burning a car

कार जलाने के शक में की गई थी किसान की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Farmer was murdered on suspicion of burning a car
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गिन्नौर दी माफी गांव निवासी किसान संजय उर्फ लाला की हत्या कार जलाने के शक में की गई थी। कार चालक ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड के खुलासे का दावा किया है। जबकि ट्रैक्टर से खेत जोतकर सबूत मिटाने के आरोपी में तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने शनिवार दोपहर पुलिस लाइन में संजय हत्याकांड का खुलासा किया। जिसमें उन्होंने बताया कि दस जनवरी को पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गिनौर दी माफ ी गांव निवासी संजय उर्फ लाला का शव गांव से करीब सौ मीटर की दूरी पर खेत में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पीट पीटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने गिन्नौर दी माफी गांव निवासी नरेश चौहान और शोभित चौहान व हरिश चंद्र चौहान निवासी शेखूपुर इम्मा थाना नौगावां सादात जनपद अमरोहा को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी ने बताया कि मुख्य आरोपी नरेश ने पूछताछ में बताया कि वह दवा एजेंसी में कार चलाता है। करीब दो साल पहले उसकी कार में आग लग गई थी। उसे शक था कि संजय ने ही उसकी कार जलाई थी। नौ जनवरी की शाम वह अपने रिश्ते के दामाद हरिशचंद्र के साथ गांव में मौजूद था। इसी दौरान रास्ते में संजय मिल गया। आरोपियों का कहना है कि उस वक्त संजय शराब के नशे में था। उन्होंने संजय को घेर लिया और उसकी पिटाई कर दी। जिसमें उसके सीने व चेहरे पर चोटें लगीं। आरोपियों ने पीट पीटकर संजय की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह संजय का शव खींचकर शोभित खेत के खेत में ले गए। आरोपियों ने रात में मौका पाकर शव को शोभित के खेत से निकाल कर दूसरी जगह फेंक दिया था। इसकी जानकारी शोभित को भी हो गई थी। शोभित दस जनवरी की तड़के ट्रैक्टर लेकर अपने खेत पर पहुंच गया और उसने खून के निशान मिटाने के मकसद से अपना खेत जोत दिया था। पाकबड़ा थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

-----------
इस तरह हत्यारोपियों तक पहुंची पुलिस
मुरादाबाद। कोई सबूत हाथ न लगने पर पाकबड़ा थाने के पुलिस कर्मी सादा कपड़ों में गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ की तो वह कुछ बताने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने बच्चों से पूछताछ की। तब उन्होंने पुलिस कर्मियों को बताया कि गांव के दो लोगों ने संजय की पिटाई की थी। सुराग मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी नरेश से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद हरीश चंद्र और शोभित को भी पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed