{"_id":"5f6d8848e1eb6d196c21a3a5","slug":"farmer-shot-dead-in-his-faming-land-case-registered-against-unknown","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: खेत में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: खेत में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
Fri, 25 Sep 2020 11:33 AM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई (चंदौसी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुनावई (चंदौसी)
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:33 AM IST
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव दबतरा में खेत में सो रहे किसान की अज्ञात बदमाशों ने सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह पत्नी खेत पर पहुंची, तो शव चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव दबतरा निवासी किसान ओमपाल (32) गुरुवार की रात खेत में फसल की रखवाली करने गए थे। सुबह होने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचे, तो पत्नी माया देवी उन्हें खोजते हुए खेत पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
वहां चारपाई पर ओमपाल का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। यह देखते ही पत्नी की चीख निकल गई। हत्या की सूचना पर ग्रामीण भी इकट्ठे हो गए। ओमपाल के सीने में गोली लगी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मृतक का गमछा बाजरे के खेत में और चप्पल कुछ दूर पर पड़ी मिली है। परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश से इंकार किया है। मृतक की पत्नी माया देवी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर गुन्नौर संजीव कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।