फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmer riding bike dies due to collision with truck

Moradabad News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Wed, 06 Dec 2023 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 06 Dec 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Farmer riding bike dies due to collision with truck
गुन्नौर। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बबराला के निकट ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रजपुरा के गांव तुमरिया शाहपुर निवासी किसान महेश (45) की मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना रजपुरा के गांव तुमरिया शाहपुर निवासी महेश किसान थे। वह मंगलवार की सुबह घर से पत्नी की दवा लेने के लिए अलीगढ़ जा रहे थे। आगरा मुरादाबाद हाईवे पर सुबह करीब सवा आठ बजे गुन्नौर बबराला के बीच ट्रक ने टक्कर मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया। वहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रक को हिरासत में ले लिया। उसके दो बेटे व एक बेटी है। उसकी पत्नी विमलेश पूर्व ग्राम प्रधान थीं। महेश की मौत से पत्नी, बुजुर्ग मां शीला व बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह ने बताया कि बबराला रोड पर पेट्रोल पंप के पास हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। आरोपी चालक फरार है। ट्रक को मौके से पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed