फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmer murdered by unknown FIR registered and investigation going on

रामपुर: किसान की हत्या कर खाली पड़े मैदान में फेंका शव, पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 07 Oct 2020 05:40 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 07 Oct 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
Farmer murdered by unknown FIR registered and investigation going on
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में घर में सो रहे एक ग्रामीण की अज्ञात लोगों ने हत्या कर शव घर से करीब 200 मीटर दूर खाली पड़े मैदान में फेंक दिया। सुबह युवक का शव मिलने पर परिजनों के होश उड़ गए। रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंचे और थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


भोट थाना क्षेत्र के इंड्रा गांव निवासी तौफीक (50) खेती किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। ग्रामीणों के अनुसार वह अपनी दो पुत्रियों व पत्नी के साथ घर में रहते थे। उनके दो पुत्र इरफान व शहनावाज जयपुर में काम करते हैं । मंगलवार रात परिजन घर में सो रहे थे और वह घर के बाहर की ओर बने एक कमरे में अकेले ही सो रहे थे। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह गांव के बाहर खाली पड़े मैदान में युवक का शव देख सनसनी मच गई। थोड़ी ही देर में शव की शिनाख्त होने पर ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। घर में सो रहे युवक का शव गांव में मिलने की सूचना पर परिजनों के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोते बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए व थाना पुलिस को सूचना दी। घर में सो रहे युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गई। आनन फानन में थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए व उच्चाधिकारियों को सूचना दी। 

सूचना पर सीओ केमरी अशोक कुमार पांडे भी मौके पर पहुंच गए व घटनास्थल का मुआयना कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। सीओ अशोक कुमार पांडे ने बताया कि मृतक के सिर में हल्के चोट के निशान हैं। 

मृतक की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का पता चल पाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
 

करीबी पर ही घूम रही शक की सुई

पुलिस अधिकारियों ने घटना के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन कर दिया है। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की चप्पल भी उसके बिस्तर के पास पड़ी थी और उसका मोबाइल भी घर में मिला है। शव घर से करीब 200 मीटर दूर पड़ा था। 

पूछताछ के दौरान परिजनों ने किसी से रंजिश व दुश्मनी से भी इंकार किया है। पूरी रात परिजनों को मृतक के गायब होने की जानकारी भी नहीं थी। ग्रामीणों की सूचना पर ही परिजनों को युवक के मौत की जानकारी मिली है। पुलिस का दावा है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

पुलिस कर रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक के सिर पर चोट के हल्के निशान हैं और घटना स्थल पर खून भी नहीं गिरा है व मृतक के गले में भी हल्के निशान दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस के अनुसार युवक की हत्या कहीं और कर शव को मैदान में फेंका गया है। सीओ अशोक कुमार पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हत्या के सही कारणों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed