फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Angry farmer kills mason for not getting his son a job, accused arrested

Moradabad: बेटे की नहीं लगवाई नौकरी, गुस्से में किसान ने की राजमिस्त्री की हत्या, अस्पताल में फेंक दिया शव

Fri, 30 Aug 2024 07:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2024 07:10 AM IST
सार

पुलिस ने किसान राजपाल की हत्या का खुलासा कर दिया है। जांच में पता चला है कि एक व्यक्ति के बेटे की नौकरी नहीं लगाने पर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी ने राजपाल को कुछ रकम भी दी थी। इसको लेकर ही दोनों में विवाद हुआ था। 

विज्ञापन
Moradabad: Angry farmer kills mason for not getting his son a job, accused arrested
पुलिस हिरासत में हत्या का आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर के थाना टांडा के गांव ढक्का नगलिया निवासी राजपाल (62) की हत्या किसान ब्रह्म सिंह ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। राजपाल ने ब्रह्म सिंह के बेटे की नौकरी लगवाने का वादा किया था और उससे रुपये लिए थे, लेकिन उसने नौकरी नहीं लगवाई।

विज्ञापन


इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने हत्यारोपी ब्रह्म सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। सीओ राजेश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि राजमिस्त्री राजपाल हत्याकांड में जनपद बिजनौर के थाना रेहड़ के गांव जाफराबाद निवासी ब्रह्म सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


इस मामले में दूसरे आरोपी ठाकुरद्वारा के गांव कनकपुर पीपली निवासी उमेश की तलाश की जा रही है। पूछताछ में ब्रह्म सिंह ने बताया कि राजपाल ने उसके बेटे की पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 30 हजार रुपये नकद लिए थे और 30 हजार रुपये ब्रह्म सिंह ने ऑनलाइन उमेश के माध्यम से दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरी लगने के बाद ढाई लाख रुपये देने की बात हुई थी। आरोप है कि नौकरी लगवाने से पहले ही राजपाल बाकी रुपये मांगने लगा। बाद में पता चला कि वह पहले भी कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है। राजपाल ने 27 अगस्त को भगतपुर के रोशनपुर रेलवे स्टेशन के पास ब्रह्म सिंह को बुलाया था।

गांव रामूवाला गणेश से अलीगंज जाने वाले मार्ग पर पहुंचकर ब्रह्म सिंह ने पैसे वापस मांगे तो राजपाल ने विवाद करना शुरू कर दिया। तभी ब्रह्म सिंह ने डंडे से राजपाल के सिर पर हमला कर दिया। बाद में उमेश ने भी उसे डंडों से पीटा।


हालत गंभीर होने पर दोनों राजपाल को लेकर उत्तराखंड के जसपुर स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपी अस्पताल में ही शव फेंककर भाग गए थे। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा, बाइक, मोबाइल और खून से सने कपड़े बरामद कर लि। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed