फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Farmer injured in bull attack dies

Moradabad News: सांड के हमले में घायल किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Farmer injured in bull attack dies
कुंदरकी। एक माह पहले सांड के हमले में घायल नानपुर के किसान एवं पूर्व राशन डीलर हेतराम सिंह उर्फ नेताजी (70) की मौत हो गई। उनका इलाज गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बुधवार की सुबह जब गाजियाबाद से उनका शव ग्राम नानपुर में घर पहुंचा तो शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

परिवार वालों के मुताबिक 19 दिसंबर 2024 को सांड ने गांव में घूमने के दौरान किसान हेतराम सिंह पर अचानक हमला कर दिया था। जब तक आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया तब तक सांड उन्हें पटककर बुरी तरह से घायल कर चुका था। घायल अवस्था पर हेतराम सिंह को पहले टीएमयू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन सिर में गंभीर चोट आने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कुछ ग्रामीणों का कहना था कि गांव में छुट्टा पशुओं का आतंक है। ब्लॉक अधिकारियों से छुट्टा पशुओं को पकड़वा कर गोशाला भिजवाने की गुहार लगाई भी लगाई गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 15 दिन पहले ग्रामीणों ने एसडीएम बिलारी को भी मांग पत्र देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब तक सात लोगों पर हमला कर चुका है सांड
मुरादाबाद-आगरा हाईवे से सटे कुंदरकी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम नानपुर में सांड का आतंक बढ़ता जारहा है। जिसकी वजह से महिलाओं, बुजुर्गाें और बच्चों में भय का माहौल है। गांव के चंचल सिंह आजाद, पंकज कुमार, पूरन सिंह, करूणानिधि आदि ग्रामीणों का कहना है कि सांड राहगीरों पर अचानक हमलावर हो जाता है। किसान हेतराम सिंह पर हमले से पहले सांड कन्हैया कुमार, राजेश, विक्की, अनिकेश, हर्ष और रिंकू को भी घायल कर चुका है। स्कूल से आते-जाते समय बच्चों को सांड के हमले का डर सताता रहता है। शुक्रवार को नानपुर में साप्ताहिक बाजार भी लगता है, जिसमें नानपुर के अलावा आसपास के गांवों के ग्रामीण आते हैं तो सांड बीच सड़क पर खड़ा होकर हमला कर देता है। सांड को पकड़वा कर गोशाला नहीं भेजे जाने से ग्रामीणों में रोष है।


000
नानपुर गांव में सांड को पकड़वा कर जल्द ही गोशाला भेजा जाएगा। इस संबंध में ग्राम प्रधान से बात की गई है और पंचायत सचिव को निर्देशित कर दिया गया है। जब तक सांड नहीं पकड़ा जाता है तब तक ग्रामीण सांड से कुछ दूरी बनाएं रखें।
- राजेंद्र सिंह, बीडीओ कुंदरकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed