{"_id":"6adfc4560f85fa0a720a68a2","slug":"farmer-dies-after-being-crushed-under-his-own-tractor-kanth-news-c-277-1-smbd1007-116108-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अपने ही ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अपने ही ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की माैत
Tue, 27 Oct 2026 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
कांठ। कोल्हू पर गन्ना तुलाने गए किसान मनोज कुमार सैनी (42) की अपने की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। किसान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
सलेमपुर सास के ग्राम पंचायत प्रशासक सचिन चौधरी ने बताया कि गांव के मोहल्ला फजलाबाद के रहने वाले मनोज कुमार सैनी (42) खेती किसानी करने के साथ कांठ थाने में ग्राम प्रहरी भी थे।
सोमवार की सुबह करीब छह बजे मनोज अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना भरकर निकटवर्ती थाना डिलारी के गांव आलियाबाद स्थित गुड़ कोल्हू पर बेचने गए थे।
उन्होंने वहां कोल्हू पर ट्रैक्टर को रोका और ट्रॉली में गन्ने पर बंधी रस्सी को खोलने लगे। तभी ढलान पर खड़ा ट्रैक्टर चल पड़ा। उसे रोकने के लिए ट्रैक्टर पर चढ़ने के प्रयास के दौरान पैर फिसलने से मनोज ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पता लगने पर परिजन और ग्रामीण भी पहुंच गए।
विज्ञापन
इधर हादसे की जानकारी मिलते ही डिलारी पुलिस पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मनोज की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मनोज सैनी के भाई मंगल सैनी ने बताया कि मनोज सात भाइयों में दूसरे नंबर के थे।
वह खेती किसानी के साथ ही थाने का ग्राम प्रहरी भी थे। उनकी मौत से पत्नी मालती देवी, बेटे रवि, बेटी सोनी, भाई मंगल सिंह, राजेंद्र, पवन, देवेंद्र, विरेंद्र, विपिन सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।