{"_id":"69e7da1e92e8ee0e80086f52","slug":"farmer-couple-and-their-son-attacked-8-people-including-retired-constable-booked-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-883835-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: किसान दंपती और उनके बेटे पर हमला, सेवानिवृत्त सिपाही समेत 8 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: किसान दंपती और उनके बेटे पर हमला, सेवानिवृत्त सिपाही समेत 8 पर रिपोर्ट
विज्ञापन
मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र के खानपुर में सोमवार की दोपहर खेत की सिंचाई के इंजन लगा रहे किसान पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया गया। बचाने आए बेटे और पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। इस मामले में सेवानिवृत्त सिपाही समेत चार नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कटघर थाना क्षेत्र के ताजपुर माफी निवासी शंकर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि खानपुर गांव में उनका खेत है। सोमवार की दोपहर को वह अपने बेटे उमेश व पत्नी के साथ खेतों की सिंचाई के लिए पानी का इंजन लगा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान खानपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त सिपाही छोटेलाल अपने बेटे बादाम व विशेष, साथी अजय और चार अज्ञात लोगों के साथ लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर वहां पहुंच गया। आरोपियों ने पहुंचते ही शंकर सिंह और उसके बेटे उमेश और पत्नी के ऊपर हमला कर दिया। आरोपियों ने शंकर सिंह को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसके बेटे और पत्नी को भी पीटा। इसके बाद हमलावर भाग गए।
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद समेत आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद