{"_id":"5e0fa01c8ebc3e87c430c0e8","slug":"farmer-city-news-mbd3350526192","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण माफी से पहले ही 22 किसानों ने कर दिया लोन जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण माफी से पहले ही 22 किसानों ने कर दिया लोन जमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार की ऋण माफी योजना के पात्र 22 किसानों ने सूची में नाम आने से पहले ही कर्जा बैंक को लौटा दिया है। शासन की तीसरी व आखिरी सूची में कुल 37 किसान बाहर हुए है, अब 1776 किसानों का चार करोड 26 लाख 55 हजार पछत्तर रुपये का कर्ज माफ हुआ है। विभागीय सत्यापन के बाद किसानों की सूची बैंकों को भेज दी गई है। उधर जिन किसानों का पैसा माफ हुआ है, उनके लिए विभाग ने शासन से राय मांगी है कि क्या इन किसानों को पैसा वापस किया जा सकता है। या इन्हें अन्य किसी तरह से इस योजना का लाभ किया जा सकता है।
प्रदेश में योगी सरकार ने वर्ष 2017 में लघु व सीमांत किसानों का एक लाख रुपये का कर्ज माफ करने की घोषणा की थी। 31 मार्च 2016 से पहले कर्ज लेने वाले व 31 मार्च 2017 तक कर्ज को जमा न करने वाले किसानों को योजना में शामिल किया गया था। मुरादाबाद जनपद में अब जुलाई 2019 तक 59 हजार 756 किसानों कर्ज माफ हुआ था। इसके बाद भी कुछ किसानों ने स्वयं को पात्र बताते हुए ऋण माफी की गुहार लगाई थी। शासन ने आनलाइन व ऑफलाइन किसानों से आवेदन मांगे थे। मुरादाबाद जनपद से 2206 किसानों ने ऋण माफी के लिए आवेदन किया था। शासन के द्वारा सत्यापन कराने के बाद जिले में 1810 किसान पात्र मिले थे। कृषि विभाग के सत्यापन में 15 किसान अपात्र मिले हैं। दो हेक्टेअर से अधिक जमीन होने के कारण इन किसानों को ऋण माफी सूची से बाहर कर दिया। शेष किसानों का डाटा कृषि विभाग ने बैंक को भेज दिया। इनमें से 22 किसानों के बैंक खाते बंद मिले। बैंक अधिकारियों ने बताया कि इन किसानों ने अपना ऋण जमा कर दिया है, इस कारण बैंक खाते बंद कर दिए गए। अब शेष बचे 1776 किसानों का ही ऋण माफ होगा।
59756 किसानों का हुआ 322 करोड़ का कर्ज माफ
जिले में तीसरी व आखिरी सूची से पहले 59756 किसानों का 322.22 लाख रुपये का कर्ज माफ हुआ है। अब तीसरी सूची में 1776 किसानों को शामिल किया गया। इन किसानों का चार करोड़ 26 लाख 55 हजार पछत्तर रुपये का ऋण माफ किया गया है।
विज्ञापन
जिले में 22 किसान ऐसे मिले हैं, जिन्होंने आवेदन करने के बाद ऋण माफी से पहले ही कर्ज जमा कर दिया था। शासन को सूचना भेजकर कर्ज जमा करने वाले किसानों के संबंध में राय मांगी जा रही है। बैंकों को 1776 किसानों का डाटा भेजा जा चुका है। जल्द ही किसानों को कर्ज माफी का लाभ मिलेगा।
ऋतुषा तिवारी, जिला कृषि अधिकारी।