{"_id":"6710965072c0b9ee76088c57","slug":"farmer-brutally-murdered-he-was-sleeping-in-field-at-moradabad-2024-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बर्बरता से कत्ल: नाक काटी... गर्दन और हाथ भी काट डाला, खेत पर किसान की बेरहमी से हत्या; नृशंसता की हदें पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्बरता से कत्ल: नाक काटी... गर्दन और हाथ भी काट डाला, खेत पर किसान की बेरहमी से हत्या; नृशंसता की हदें पार
Thu, 17 Oct 2024 10:38 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 17 Oct 2024 10:38 AM IST
सार
मुरादाबाद में खेत पर सो रहे किसान की बर्बरता से हत्या का मामला सामने आया है। किसान की नाक, गर्दन और हाथ काट कर बेरहमी से हत्या की गई है।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा में किसान की हत्या का मामला सामने आया है। जिस समय हत्या हुई, उस वक्त किसान खेत पर सो रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस कातिलों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, नगर के बड़ा मंदिर मोहल्ले निवासी किसान घनश्याम सिंह सैनी (65) की बु्धवार देर रात करीब साढे़ 12 बजे अपने खेत पर सोने के लिए गये थे। गुरुवार सुबह उनका शव खेत पर मिला।
घन श्याम सिंह की हत्या गर्दन काटकर दी गई है। कातिलों ने उनका हाथ और नाक भी काटी है। हत्या को बहुत ही बेरहम तरीके से अंजाम दिया गया है। उनके शरीर पर कई स्थानों पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
परिवार में एक बेटा अजय है। अजय ने बताया कि रात को मोहल्ले के अधिकाशं लोग अपने खेतों पर सोते हैं। जानवर खेतों को नष्ट न करें इसके लिए सभी किसान रात में रखवाली करते हैं।

उसके पिता भी रात में खेत रखाने को गए थे। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पेशे से किसान और ठेकेदार घनश्याम सिंह के परिवार में उसकी पत्नी आनंदी, बेटा अजय और उसकी पत्नी बीना, उसके चार बच्चे हैं।
जिस जमीन पर घनश्याम सिंह सो रहे थे वह उसके साले की है। हत्या की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सतेंन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है। मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है।