{"_id":"66e63d88a7f75e1c3602309d","slug":"farewell-to-bappa-with-fireworks-and-colors-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-480054-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रंग-गुलाल के साथ आतिशबाजी कर दी बप्पा को विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रंग-गुलाल के साथ आतिशबाजी कर दी बप्पा को विदाई
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर में सात सितंबर से चल रही गणेश महोत्सव की धूम अभी जारी है। मंदिर और पंडालों में भगवान की आराधना के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी हुई है। इसके अलावा तमाम जगहों से गणपति बप्पा की धूमधाम से विसर्जन यात्राएं निकाली जा रही हैं। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते हुए चल रहे हैं। इस दौरान राधा-कृष्ण की झांकियां मन मोह रही हैं। रामगंगा में गणेश प्रतिमाएं विसर्जित की जा रही है।
गणेश चतुर्थी के दिन शहर में सौ से अधिक स्थानों पर तीन, पांच, सात और दस दिन के लिए गणेश भगवान की प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। सुबह से पूजा-अर्चना का दौर, दोपहर में भजन कीर्तन और रात में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम मची हुई है। श्रद्धालु भव्य रूप से यात्रा निकालते हुए रामगंगा नदी और ब्रजघाट पर विसर्जन करने के लिए जा रहे हैं।
लाइनपार में श्रद्धालुओं ने झांकियों का आनंद लिया। इसमें भगवान गणेश की महिमा पर आधारित रचनाएं प्रस्तुत की गईं। राधा-कृष्ण, शिव पार्वती की झांकियों ने मन मोहा। सिविल लाइंस से श्रद्धालु रंग-गुलाल की होली खेलते हुए और आतिशबाजी करते हुए बप्पा की प्रतिमा को विदा करने के लिए निकले।
विज्ञापन
रामगंगा नदी में विसर्जन के लिए आए श्रद्धालुओं ने बप्पा के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। नाव में बैठकर श्रद्धालुओं ने बप्पा की प्रतिमा को नदी के बीच धारा में विसर्जित किया। सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान के निकट रामगंगा तट पर दोपहर से विसर्जन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रेलवे काॅलोनी के श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा की और फिर बप्पा को विदाई दी। इसके अलावा नट बाबा मंदिर के पास रामगंगा नदी पर भी श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया।