{"_id":"66897fec90e1dd48fc0d2610","slug":"family-members-angry-with-their-daughter-s-love-marriage-shot-the-labourer-dead-2024-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बेटी के प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने मजदूर की गोली मारकर हत्या की, एक ग्रामीण को भी लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बेटी के प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने मजदूर की गोली मारकर हत्या की, एक ग्रामीण को भी लगी गोली
Sat, 06 Jul 2024 11:03 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 06 Jul 2024 11:03 PM IST
सार
मंडी धनौरा में एक बेटी के प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने मजदूर को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही एक ग्रामीण भी गोली की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेटी के प्रेम विवाह से नाराज उसके परिजनों ने घर में घुसकर बिजेंद्र सैनी (42) की गोली मार कर हत्या कर दी। घर के बाहर घूम रहे एक ग्रामीण को भी गोली मार दी गई। उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ व थाना पुलिस मौके पर पहुच गए। शव को अपने कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के गांव मलंगपुरा निवासी जोगेश ने बताया कि उसके चाचा बिजेंद्र सैनी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। उनका बेटा अर्जुन भी मजदूरी करता है। चचेरे भाई अर्जुन ने दो माह पहले जनपद मुजफ्फरनगर के गांव सिहाली निवासी दिनेश चौहान की बेटी वंदना से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
वंदना ने अपने परिजनों की मर्जी के बगैर कोर्ट मैरिज की थी। दोनों गंगा पार देवल गांव में किसी स्थान पर साथ मजदूरी किया करते थे। इस दौरान अर्जुन व वंदना में प्रेम प्रसंग हो गया था। शादी के बाद ही वंदना के परिजन उसके बिजेंद्र सैनी व अर्जुन को धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन
शनिवार की रात करीब साढ़े सात बजे वंदना के पिता दिनेश चौहान कुछ लोगों को साथ लेकर कार से बिजेंद्र के घर पहुचे। उन्होंने वंदना को जबरन साथ ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्होंने बिजेंद्र के पेट में गोली मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलते ही वंदना भाग कर एक पड़ोसी के घर में घुस गई। परिजनों ने उसकी तलाश भी की।
इस दौरान बिजेंद्र के घर के बाहर घूम रहे ग्रामीण छत्रपाल सैनी के पेट में गोली मार दी गई। वह घायल होकर नीचे गिर गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर हमलावर कार में सवार होकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ श्वेताभ भास्कर फोर्स लेकर गांव पहुच गए। बिजेंद्र के शव को अपने कब्जे में ले लिया। छत्रपाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही थी।