फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   False allegation of mobile theft and misbehavior

Moradabad News: मोबाइल चोरी का झूठा आरोप लगा पोलियो टीम से अभद्रता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
False allegation of mobile theft and misbehavior
कांठ (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

उमरी कलां के मोहल्ला अंसारियान में मोबाइल चोरी का झूठा आरोप लगा डोर-टू-डोर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिला रही टीम के साथ अभद्रता की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और चिकित्सा अधीक्षक ने मामले को निपटाया।

शुक्रवार को सीएचसी के अंतर्गत कस्बा उमरी कलां के मोहल्ला अंसारियान में तीन सदस्यीय टीम डोर-टू-डोर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिला रही थी। मोहल्ले में एक घर से निकलकर टीम जब कुछ आगे पहुंची, तो मकान मालिक ने टीम पर उसके घर से मोबाइल चोरी करने का झूठा आरोप लगाते हुए उसे घेर लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए और टीम टीम से अभद्रता करने लगे। तलाशी में टीम के पास मोबाइल नहीं मिला, लेकिन इसके बाद उक्त लोग टीम से छीनाझपटी करने लगे। सूचना पर चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार पुलिस के साथ पहुंचे। टीम का कहना था कि चोरी का झूठा आरोप लगाकर उनके साथ अभद्रता और छीनाझपटी की जा रही है। कुछ देर में ही सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव चौधरी और ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक चंद्रशेखर यादव भी पहुंच गए। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी ले लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed