{"_id":"5a1e68aa4f1c1bd0408b9b1e","slug":"fake-voting-in-moradabad-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ पर पहुंचने से पहले ही डल गया वोट !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ पर पहुंचने से पहले ही डल गया वोट !
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
मुरादाबाद में फर्जी वोटिंग की शिकायत करते मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद नगर निगम में फर्जी वोटिंग के मामले सामने आए हैं। मतदाताओं ने इससे नाराज होकर प्रदर्शन किया। प्रशासन ने उनको शांत कराया है। मुरादाबाद नगर निगम में तमाम सख्ती के बाद भी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं।
प्रशासन की तैयारियों के दावे खुलना शुरू हो गए हैं। दोपहर 12 बजे के बाद खबरें आईं की कुछ इलाकों में फर्जी वोटिंग चल रही है। इस प्रशासन दौड़ता दिखाई दिया। फर्जी वोटिंग रोकने का दावा करने वाले प्रशासन की उस समय कलई खुल गई जब आरआरके स्कूल के बूथ पर कई मतदाताओं को पहुंचने पर पता चला कि उनका वोट तो पड़ चुका है।
गुस्साए मतदाताओं ने हंगामा कर दिया। शिकायत पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बूथ पर मौजूद कर्मचारियों से भी जानकारी की है। मतदाताओं का कहना है कि उनका वोट किसी और से डलवा दिया गया है। इससे वह अपने अधिकार से वंचित रह गए हैं।
वहीं कई इलाकों से वोट न बनाए जाने और कटने की शिकायतें आ रही है। विपक्षी पार्टियां भी इसको मुद्दा बना रही हैं। उनका कहना है कि जान बूझकर मतदाताओं के वोट काटे जा रहे हैं। साजिशन ऐसा किया जा रहा है। प्रशासन शिकायतों के निस्तारण में जुटा है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें