फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fake of fourteen lakhs from merchant in the name of bike boat

बाइक बोट के नाम पर व्यापारी से चौदह लाख की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Fake of fourteen lakhs from merchant in the name of bike boat
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाले एक व्यापारी ने एक आरोपी पर चौदह लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने बाइक बोट में रकम लगवाने के नाम पर अपने खाते में रकम ट्रांसफर कराई थी। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ठगी के शिकार हुए मोहन लाल सैनी ने मझोला थानाक्षेत्र के सम्राट अशोक नगर निवासी हैं। उनका स्टेशनरी का व्यापार है। उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि कटघर के गोविंद नगर निवासी एक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया और खुद को एक कंपनी का पार्टनर बताया था। आरोपी ने बताया कि उसकी कंपनी बड़े शहरों में बाइक बोट का संचालन करती है। इस कंपनी में पैसा लगाकर एक साल में ही मोटा मुनाफा कमा सकते हो। आरोपी ने बाइक खरीदने के नाम पर व्यापारी ने चौदह लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए थे। पीड़ित का कहना है कि उसके अलावा भी पचास अन्य लोगों ने भी आरोपी के झांसे में आकर अपनी रकम जमा की है। निर्धारित समय बाद भी जब मोहन लाल सैनी के खाते में कोई पैसा नहीं आया तो उन्होंने आरोपी से शिकायत की। इसके बाद आरोपी टाल मटोल करने लगा। पीड़ित का कहना है कि ज्यादा दबाव बनाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने मझोला थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed