{"_id":"624b468b3822e44d8229fc3d","slug":"fake-facebook-id-city-news-mbd4236768135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी से कार्रवाई की गुहार: फेसबुक पर महिला के नाम से फर्जी आईडी बनाकर पोस्ट किए अश्लील फोटो और मैसेज, बार-बार कॉल आने से तनाव में पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी से कार्रवाई की गुहार: फेसबुक पर महिला के नाम से फर्जी आईडी बनाकर पोस्ट किए अश्लील फोटो और मैसेज, बार-बार कॉल आने से तनाव में पीड़िता
Tue, 05 Apr 2022 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:57 AM IST
सार
पीड़ित महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि 11 मार्च को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। जिसके जरिये पता चला कि किसी ने उसके नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि किसी ने फेसबुक पर उसके नाम से फर्जी आईडी बनाकर उस पर अश्लील फोटो पोस्ट किए हैं। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर भी फोटो के साथ शेयर किया है। जिससे उसके मोबाइल पर बार बार कॉल आ रही है। जिससे वह मानसिक तनाव में है। पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत सीएम को ट्वीट कर की है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि 11 मार्च को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। जिसके जरिये पता चला कि किसी ने उसके नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली है। इस आईडी के जरिये आरोपी अश्लील फोटो और आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट कर रहा है। आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर भी आईजी से शेयर किया है। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से की थी। इसके बाद पुलिस ने फर्जी आईडी बंद करा दी थी।
विज्ञापन
की जा रही कार्रवाई
पीड़ित का कहना है कि अब भी उसके मोबाइल पर कॉल आ रही है। इससे पीड़िता मानसिक रूप से काफी परेशान है। परेशान होकर पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट करके शिकायत कर दी। इसके बाद एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने पीड़ित से संपर्क कर उसकी शिकायत सुनी। एसपी देहात ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन