फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fake deed, took loan of 19 lakhs

Moradabad News: फर्जी दस्तावेजों से कराया जमीन का बैनामा, ले लिया 19 लाख का लोन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Fake deed, took loan of 19 lakhs
नौगांवा सादात। कुछ लोगों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कर जमीन का बैनामा करा लिया। बाद में इस जमीन पर 19 लाख से अधिक का लोन ले लिया। मामले में नौ नामजद समेत दस लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नौगांवा सादात कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती में दिलदार अहमद का परिवार रहता है। उनकी कस्बे में कीमती जमीन है, जो राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है। साथ ही वह जमीन नगर पंचायत में कर निर्धारण रजिस्टर में वार्ड संख्या बुध बाजार में दिलदार अहमद और उनके सह खातेदारों के नाम पर दर्ज है। दिलदार अहमद का आरोप है कि कस्बे के ही कुछ लोगों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर उनके हिस्से की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं बाद में बैंक अधिकारी-कर्मचारियों की मिलीभगत से दो बार में 19 लाख से अधिक का लोन निकाल लिया। पीड़िता को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा दिलदार अहमद ने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि इस मामले में न्यायालय के आदेश पर मोहल्ला बंगाल निवासी सिकंदर, अली बानो, मोहम्मद अफसर, मोहल्ला गूला तालाब निवासी मजहर हैदर, मोहल्ला बुद्ध बाजार निवासी मेहंदी अब्बास, मोहल्ला बड़ी इमली निवासी वली मोहम्मद के अलावा बस्ती के ही अबुल हसन समेत दिल्ली में झरोड़ा बुरारी निवासी मधु शर्मा व पुनीत कुमार समेत दस लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed