फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fair 2022 will begin on 14th October at IHGF Delhi

Moradabad: आईएचजीएफ दिल्ली मेले का 14 अक्तूबर से आगाज, अवधेश अग्रवाल बने स्वागत समिति के अध्यक्ष

Wed, 21 Sep 2022 12:53 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 21 Sep 2022 12:53 PM IST
सार

अवधेश अग्रवाल ने बताया कि पांच दिवसीय मेले में देश भर के हस्तशिल्प निर्यातकों के स्थायी मार्ट सहित 3000 लोगों को एक छत के नीचे घर, जीवनशैली, फैशन, वस्त्र और फर्नीचर उत्पादों लगाने का मौका मिलता है। 

विज्ञापन
Fair 2022 will begin on 14th October at IHGF Delhi
अवधेश अग्रवाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएचजीएफ दिल्ली में मेला आइटम 2022 का आगाज 14 अक्तूबर को होगा। यह मेला 18 अक्तूबर तक चलेगा। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के महासचिव अवधेश अग्रवाल को स्वागत समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अवधेश अग्रवाल ने बताया कि पांच दिवसीय मेले में देश भर के हस्तशिल्प निर्यातकों के स्थायी मार्ट सहित 3000 लोगों को एक छत के नीचे घर, जीवनशैली, फैशन, वस्त्र और फर्नीचर उत्पादों लगाने का मौका मिलता है। 

विज्ञापन


इस बार के संस्करण में 2000 से अधिक नए उत्पादों और 300 से ज्यादा डिजाइन अभिव्यक्तियों का विस्तृत प्रदर्शन किया जाएगा। ये उत्पाद और डिजाइन 14 उत्पाद श्रेणियों में विस्तारित है। प्रदर्शनी में इंडिया एक्सपो सेंटर हॉल और मार्ट क्षेत्र में शिल्प निर्माण केंद्रों और समूहों का जोरदार प्रतिनिधित्व होगा। इससे यह आयोजन यह एक व्यापक सोर्सिंग गंतव्य बन जाएगा।
विज्ञापन


ईपीसीएच के अध्यक्ष राजकुमार मल्होत्रा ने बताया कि आईएचजीएफ  के 54वें संस्करण को विदेशी आगंतुकों से प्राप्त फीडबैक के अनुसार अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है। ईपीसीएच के महानिदेशक राकेश कुमार ने कहा कि अवधेश अग्रवाल अपने व्यापक अनुभव और ज्ञान के साथ अपने बहुमूल्य इनपुट से इस विश्व प्रसिद्ध आईएचजीएफ दिल्ली मेले को मजबूत करेंगे और इसके परिणामस्वरूप मेले के 54वें संस्करण का सफल आयोजन होगा। वह पिछले 25 वर्षों से इस व्यवसाय से जुड़े हैं। वह श्री साईं डी आर्ट का प्रतिनिधित्व करते हैं। ईपीसीएच की प्रशासन समिति के सहयोजित सदस्यों में से एक हैं। वह लड़कियों की शिक्षा के लिए सामाजिक कार्यों से भी जुड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed