फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Factory worker dies after colliding with passenger train

Moradabad News: फैक्टरी कर्मी की पैसेंजर ट्रेन से टकराकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Factory worker dies after colliding with passenger train
अगवानपुर (मुरादाबाद)। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर में मंगलवार की रात पैसेंजर ट्रेन से टकराकर फैक्टरी कर्मचारी वैभव की मौत हो गई। हादसे के समय वह ट्रैक पास कर रहा था।
विज्ञापन

छजलैट थानाक्षेत्र के गोपालपुर उर्फ नत्था नगला उर्फ कोकरपुर निवासी 40 वर्षीय वैभव उर्फ मोनू अगवानपुर के बाईपास मार्ग स्थित दूध फैक्टरी में हेल्पर था। परिवार में 11 वर्षीय एक बेटा है। जबकि पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। भांजे मोहित चौधरी के बताया कि मंगलवार की रात अगवानपुर ओवरब्रिज के नीचे से होते हुए रेलवे लाइनों तक पहुंच गए। उनको हरथला की ओर से आती हुई पैसेंजर ट्रेन दिखाई नहीं दी। ट्रैक पास करते समय उनकी साइकिल का अगला पहिया ट्रेन से टकरा गया। इससे उनका सिर ट्रेन में जा लगा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन के चालक ने घटना की सूचना पुलिस चौकी अगवानपुर में दी। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया। बुधवार को पुलिस से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article