फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Factories were operating in Faridpur village without a fire NOC.

Moradabad News: फरीदपुर गांव में बिना फायर एनओसी के चल रही थीं फैक्टरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Factories were operating in Faridpur village without a fire NOC.
मुरादाबाद। मैनाठेर थाना क्षेत्र में फरीदपुर गांव के पास बिना फायर एनओसी के लकड़ी की निर्यात फैक्टरियां चल रही थीं। फैक्टरियों में आग लगने के बाद यह बात सामने आई है।
विज्ञापन

मझोला के आजाद नगर निवासी मो. अजमल की मैनाठेर थाना क्षेत्र में फरीदपुर गांव के नजदीक डिजाइन वर्ल्ड इंडिया के नाम से फर्म है। जिसमें लकड़ी के उत्पाद तैयार किए जाते हैं और उन्हें विदेशों में निर्यात किया जाता है। इस फर्म के बराबर में ही आजाद नगर निवासी मो. जुनैद की भी डिजाइन ग्रुप के नाम से फैक्टरी है। इस फर्म में ही लकड़ी के उत्पाद तैयार कर उन्हें विदेशों को निर्यात किया जाता है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे डिजाइन वर्ल्ड इंडिया फर्म के गेट के पास बिजली केबल में फॉल्ट होने से लकड़ी में आग लग गई थी। कुछ ही देर में आग की लपटें पड़ोसी फैक्टरी तक पहुंच गईं थीं। करीब पांच घंटे बाद दमकल विभाग की टीमों ने आग पर काबू पा लिया था लेकिन तब तक करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। हैरानी की बात है कि इतनी बड़ी फैक्टरियां बिना फायर एनओसी के चल रही थीं। फैक्टरी में अग्निशमन यंत्र नहीं लगे थे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डा. राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों ही फैक्टरी के चालकों ने फायर एनओसी नहीं ले रखी थी। आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन सदस्य टीम करेगी जांच
मुरादाबाद। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि जांच के लिए तीन सदस्य कमेटी बनाई गई है। टीम ने जांच शुरू कर दी है। बुधवार भी टीम ने मौके पर जाकर जांच की है। तीन दिन में जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed