फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   facebook

फेसबुक पर प्यार..मंदिर में फेरे लेकर दरोगा फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
facebook
मुरादाबाद। कोतवाली में तैनात दरोगा ने दिल्ली की युवती से फेसबुक पर दोस्ती की और शादी का झांसा देकर उससे दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी दरोगा ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए दिल्ली में मंदिर में उससे शादी कर ली। लेकिन मंदिर में सात फेरे लेने के बाद युवती को वह वहीं छोड़कर मुरादाबाद भाग आया। आरोपी दरोगा शहर कोतवाली में तैनात है। दिल्ली से पहुंची युवती ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर दरोगा पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती दिल्ली निवासी है। उसने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर मुरादाबाद कोतवाली में तैनात हरदोई निवासी एक दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। युवती ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि दो साल पहले फेसबुक के जरिये उसकी मुलाकात दरोगा से हुई थी। पहले फेसबुक पर ही चैटिंग करते थे। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर भी ले लिया। युवती ने बताया कि आरोपी दरोगा दिल्ली में कई बार उससे मिलने आया और होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने युवती को मुरादाबाद में बुलाकर होटल में रखा। इसके अलावा उसे किराये के मकान में भी रखा गया। जब युवती ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो दरोगा टाल मटोल करने लगा। युवती ने उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की धमकी दी तो आरोपी ने उससे 16 जनवरी 2020 को मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद आरोपी उसे दिल्ली में ही छोड़ कर भाग गया। युवती ने उससे दिल्ली बुलाने की कोशिश की। आरोपी दरोगा छुट्टी न मिलने का बहाना बनाकर टाल मटोल करता रहा। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। अब आरोपी ने उसका फोन रिसीव करना भी बंद कर दिया है। इंस्पेक्टर महिला थाना ज्योति सिंह ने बताया कि दिल्ली की एक युवती ने शिकायती पत्र दिया है। एसएसपी के निर्देश पर मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। दोनों के बातचीत करने के बाद ही सही बात की जानकारी हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed