Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Face blackened, beaten with a baton... strangled to death.

Moradabad News: मुंह काला करके युवक को बेरहमी से पीटा...गला घोंटकर मार डाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Face blackened, beaten with a baton... strangled to death.
कुंदरकी (मुरादाबाद)। सोनकपुर थाना क्षेत्र के मिलक सोनकपुर गांव में बुआ के घर आए युवक चमन की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड को उसके फुफेरे भाई ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर अंजाम दिया और लाश घर से करीब एक किलोमीटर दूर जिगनिया के जंगल में फेंक दी। चेहरा काली स्याही से पुता था और शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बताया कि चमन के अपने फूफा की भतीजी से संबंध थे। उससे बात करता था। इसी बात से नाराज होकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि सोनकपुर थाना क्षेत्र के जिगनिया के जंगल में बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे किसान राकेश सिंह के खेत में एक युवक का शव मिला। पुलिस- फोरेंसिक टीम ने जांच की। मृतक की शिनाख्त संभल जिले के कैलादेवी थाना क्षेत्र के सिसौना निवासी ओम प्रकाश सिंह के बेटे चमन सिंह (25) के रूप में हुई है। युवक के गले में रस्सी का फंदा लगा था और उसके मुंह और हाथों पर काला रंग भी लगा था।
विज्ञापन

सोनकपुर थाना क्षेत्र के आस-पड़ोस के गांवों के लोग भी पहुंच गए। तब पता चला कि मिलक सोनकपुर में चमन की बुआ रहती है। युवक का यहां आना-जाना था। पुलिस ने शक के घेरे में आए चमन के फुफेरे भाई और उसके चचेरे भाई को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि चमन के अपने फूफा की भतीजी से संबंध थे और वह बातचीत करता था। सोमवार की रात दोनों को बातचीत करते हुए पकड़ लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी पिटाई की गई और उसके मुंह पर कालिख पोती गई। इसके बाद रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद लाश गांव से बाहर जंगल में फेंक दी थी। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि युवक के मां बाप नहीं हैं। एक भाई है, वह बाहर नौकरी करता है। उसे बुलाया गया है। उससे तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
--
हत्या को आत्महत्या दर्शाने की कोशिश
पुलिस की जांच में सामने आया है कि चमन की हत्या मिलक सोनकपुर गांव में रिश्तेदार के घर में की गई थी। आत्महत्या दिखाने के लिए आरोपी लाश को बाइक पर रखकर गांव से दूर ले गए और एक पेड़ से रस्सी को बांधकर उसका दूसरा हिस्सा चमन के गले में बांध दिया था।

--
गला घोंटकर मारा, शरीर पर चोटों के निशान
बुधवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि चमन की हत्या रस्सी से गला घोंटकर की गई। इससे पहले उसकी पिटाई भी की गई थी। उसके शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं। चेहरे पर भी काली स्याही लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed