फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Extortion money demanded from a representative of a Delhi-based real estate company

Moradabad News: दिल्ली की रियल एस्टेट कंपनी के प्रतिनिधि से मांगी गई 20 लाख की रंगदारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Extortion money demanded from a representative of a Delhi-based real estate company
मुरादाबाद। अगवानपुर स्थित जमीन पर काम कराने के एवज में दिल्ली की रियल एस्टेट कंपनी के प्रतिनिधि से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रकम न देने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत एसएसपी के पास पहुंचने पर सिविल लाइंस पुलिस ने पिता-पुत्र सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस घटना की जांच कर रही है। सिविल लाइंस क्षेत्र के हिमगिरी काॅलोनी में रहने वाले बहराइच जिले के खेरीघाट तंजवापुर निवासी निवासी अमित कुमार ने एसएसपी के समक्ष प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन

बताया कि वह दिल्ली की मालवीय नगर स्थित कंपनी विनायक प्रापर्टीज प्राइवेट लिमिटेड का अधिकृत प्रतिनिधि हैं। कंपनी ने कांठ रोड पर राशिद हुसैन, साजिद हुसैन और उनके भाई नासिर हुसैन से पांच मई को जमीन खरीदी थी। कंपनी ने जमीन पर बाउंड्री वाल का निर्माण भी करा लिया। इसके बावजूद अगवानपुर के मोहल्ला सोमवार का बाजार निवासी संजीव कुमार गुप्ता, उसका बेटा मुदित गुप्ता अपने कुछ साथियों के साथ आकर जमीन पर कब्जा करने की धमकी देते हैं। आरोप है कि 11 जून 2026 को आरोपी संजीव कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर दीवार की बाउंड्री गिरा दी थी। विरोध करने पर गाली गलौज और मारपीट की थी। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। छह सितंबर को आरोपी संजीव कुमार गुप्ता अपने बेटे मुदित गुप्ता और दो अज्ञात लोगों के साथ जमीन पर पहुंचा और धमकी देकर काम रोक दिया। आरोपियों ने कहा कि यदि यहां निर्माण कराना है तो 20 लाख रुपये रंगदारी देना होगा। पैसा नहीं देने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। अमित कुमार के अनुसार आरोपी हथियारों से लैस थे। जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने उनको बचाया। इस दौरान आरोपी हथियार लहराते हुए चले गए। धमकी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर रंगदारी की नहीं दी तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे। आरोपियों ने कई फर्जी दस्तावेज तैयार कर किए हैं। अधिकारियों के समक्ष झूठे शिकायती पत्र के आधार पर काम रोकने की कोशिश करते हैं। एसएसपी सतपाल अंतिल ने इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस बारे में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर पिता पुत्र सहित चार के खिलाफ रंगदारी मांगने और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच के अनुसार कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed