फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Extorted lakhs from the Police Department by claiming ownership of the land where the SSP's residence is located.

Moradabad News: एसएसपी आवास की जमीन अपनी बता 19 साल में पुलिस विभाग से 28.45 लाख वसूले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Extorted lakhs from the Police Department by claiming ownership of the land where the SSP's residence is located.
मुरादाबाद। एसएसपी आवास की जमीन अपनी बताकर पुलिस से 19 साल में 28.45 लाख रुपये किराया वसूलने के आरोपी दो भाई सुधीर कुमार धवन और सुनील कुमार धवन के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। 800 पेज की इस चार्जशीट में आठ गवाह भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने में 11 जुलाई 2026 को एसएसआई हरेंद्र सिंह ने कोतवाली क्षेत्र के बल्लभ मोहल्ला निवासी सुधीर कुमार धवन, उसके भाई सुनील कुमार धवन, सुमित धवन, अंकित धवन, सुधा टंडन, विपिन कुमार धवन और दिल्ली के शालीमार बाग निवासी बीना तलवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर एसएसपी आवास की जमीन को अपनी बताकर 19 साल में 28.45 लाख रुपये किराया वसूला है। आरोपियों ने जिस महिला से रजिस्ट्री कराने की बात कही थी उसके पास जमीन कहां से आई थी यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया था। इस मामले में आरोपी सुधीर कुमार धवन और उसके भाई सुनील कुमार धवन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन जमानत मिलने पर दोनों भाई जेल से बाहर आ गए। विवेचना ने इस मामले की जांच पूरी करने के बाद 800 पेज की चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। चार्जशीट में नगर निगम, आवास विकास, टीम की जांच रिपोर्ट भी चार्जशीट का हिस्सा बनाया गया है। इसके अलावा इस मामले में आठ गवाह भी बनाए गए हैं। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि विवेचना पूरी करने के बाद दो लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है।
विज्ञापन


अंग्रेजी शासनकाल से ही आईपीएस आवास
मुरादाबाद। मंडल आयुक्त ने चार सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई थी। टीम ने राजस्व अभिलेख, नगर निगम के अभिलेखों की जांच की। जिसमें सामने आया कि गांव छावनी के गाटा संख्या-455-अ अंग्रेजी शासनकाल से ही (आईपीएस आवास) के रूप में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed