फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Extended date for application in colleges

Moradabad News: कॉलेजों में आवेदन की बढ़ी तारीख, पंजीकरण के लिए विद्यार्थियों का इंतजार बरकरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Extended date for application in colleges
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कॉलेजों में नए शैक्षिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर रहे हैं। शहर के पांच अशासकीय कॉलेजों में करीब 84 सौ सीटें हैं। इस बार सभी बोर्ड में इंटरमीडिएट में लगभग 35 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। इसके बावजूद निर्धारित सीटें भरने लायक विद्यार्थी नहीं मिल रहे हैं। इसकी वजह से एमजेपी रुहलेखंड विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 जून कर दी है।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर की कक्षाओं में दाखिला के लिए ऑनलाइन पंजीकरण दस मई से शुरु किए थे। पंजीकरण करने की आखिरी तारीख नौ जून निर्धारित की गई थी। एक महीने की प्रक्रिया के बाद भी कॉलेजों में निर्धारित सीटों के बराबर पंजीकरण नहीं हो पाए। इसकी वजह से विश्वविद्यालय ने अब पंजीकरण की आखिरी तारीख 30 जून कर दी है। मुरादाबाद जनपद में हिंदू कॉलेज सबसे बड़ा महाविद्यालय है। दाखिला के लिए विद्यार्थियों की पहली पसंद रहा है। यहां पर बीए और बीएससी बॉयो के अलावा अन्य संकायों में पंजीकरण कम हैं। इसके अलावा दूसरा सबसे बड़ा कॉलेज केजीके कॉलेज है। यहां पर भी अभी किसी भी संकाय में मेरिट लायक पंजीकरण नहीं आए हैं। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार से छात्राओं को दाखिला फॉर्म देना शुरु कर दिया है।
विज्ञापन


कॉलेज बीए बीएससी गणित बीएससी बायो बीकॉम बीएससी बायोटेक
हिंदू कॉलेज
सीट 1440 960 560 960 60
पंजीकरण 1626 355 850 895 29
केजीके कॉलेज
सीट 1100 640 160 240
पंजीकरण 581 65 88 66
एमएच कॉलेज
सीट 400
पंजीकरण 110
दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय
सीट 560 180
पंजीकरण 125 50
गोकुलदास कॉलेज
बीए, बीएससी बायो और बीकॉम में सीट 1140
सभी संकाय में पंजीकरण 220

कॉलेज के प्राचार्य व प्रवेश समन्वयकों ने कम आवेदन के यह बताए कारण
- मुरादाबाद जनपद में अन्य विश्वविद्यालयों में दाखिला के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन होना
- पारंपरिक पाठ्यक्रमों के लिए विद्यार्थियों का दिल्ली जाकर पढ़ने के लिए जागरूक होना
- व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बढ़ना
- संस्थागत दाखिला में सेमेस्टर प्रणाली की वजह से साल में दो बार पेपर देने के बजाय व्यक्तिगत माध्यम से वर्ष में एक बार परीक्षा देने को पसंद करना
- सामान्य पढ़ाई करने के बाद प्रतियोगी परीक्षा देने के बाद भी नौकरी पाने में चुनौतियों का सामना करना

वर्जन
शिक्षकों की गुणवत्ता से ही बेहतर शिक्षा बच्चों तक पहुंचती है। मेरा मानना है कि अच्छे शिक्षक कहां पर उपलब्ध हैं, यह ध्यान में रखकर विद्यार्थियों को दाखिला के बारे में विचार करना चाहिए। हमारे कॉलेज में अच्छी गुणवत्ता वाले शिक्षक हैं। खेलकूद और अन्य गतिविधियों की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. सुनील चौधरी, प्राचार्य, केजीके कॉलेज

जिन विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा लिया है, वे सभी हिंदू कॉलेज की वेबसाइट पर भी अपना पूर्ण पंजीकरण (पंजीकरण शुल्क सहित) सुनिश्चित करें। पंजीकरण फाॅर्म अपूर्ण होने पर निरस्त कर दिए जाएंगे। पंजीकरण की हॉर्ड कॉपी कॉलेज में जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
प्रो. महेंद्र कुमार, प्रवेश प्रभारी हिंदू कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed