फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Exporters said in Delhi, four crore people of the country will be affected by the tariff

Moradabad News: दिल्ली में बोले निर्यातक, टैरिफ से प्रभावित होंगे देश के चार करोड़ लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Exporters said in Delhi, four crore people of the country will be affected by the tariff
मुरादाबाद। नई दिल्ली के चेंबर ऑफ कॉमर्स में भारत व अमेरिका के प्रतिनिधियों के बीच द्विपक्षीय व्यापार पर वार्ता हुई। मुरादाबाद के हस्तशिल्प निर्यातकों की ओर से इसमें यस के चेयरमैन जेपी सिंह ने प्रतिभाग किया। उन्होंने मुरादाबाद समेत देश का आंकड़ा रखते हुए कहा कि टैरिफ से चार करोड़ लोग प्रभावित होंगे, जो सीधे या परोक्ष रूप से हस्तशिल्प उद्योग से जुड़े हैं।
विज्ञापन


हस्तशिल्प क्षेत्र देरभर में लगभग 70 लाख कारीगरों को रोजगार देता है। मुरादाबाद में पीतल और धातु के काम में पांच लाख से अधिक कारीगर जुड़े हैं। भदोही के कालीन बुनाई में लगभग 2.2 लाख कारीगर हैं। जयपुर, जोधपुर और उदयपुर के ब्लू पॉटरी, वुडक्राफ्ट, ब्लॉक प्रिंटिंग और पेंटिंग में छह लाख कारीगरों की मेहनत शामिल होती है। वाराणसी में हजारों बुनकर कालातीत बनारसी साड़ी परंपरा को बनाए हुए हैं। इस तरह उन्होंने टैरिफ का विरोध किया।
विज्ञापन

जेपी सिंह के साथ मुरादाबाद से बाइंग एजेंट एसोसिएशन की तानिया भाटिया भी इस बैठक में आमंत्रित थीं। यस के चेयरमैन ने बताया कि बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश अग्रवाल, नीति आयोग के सदस्य डॉ. अरविंद विरमानी, भारतीय विदेश व्यापार संस्थान के कुलपति प्रो. राकेश मोहन और अमेरिकी दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। भारतीय अधिकारियों ने कहा कि गूगल, मेटा, क्लाउड सर्विसेज का भारत सबसे बड़ा उपयोगकर्ता है। इसके बदले अमेरिका को अच्छा सुविधा शुल्क हमारे देश से मिल रहा है, फिर टैरिफ की बात कहां तक जायज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed