{"_id":"5e430e188ebc3ee59a6afd80","slug":"exporters-sad-who-near-with-chinees-exporters-stall-city-news-mbd3395661139","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनियों के बीच फंसे निर्यातकों को मिली मायूसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनियों के बीच फंसे निर्यातकों को मिली मायूसी
विज्ञापन
मुरादाबाद। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में सात फरवरी से 11 फरवरी तक चले एम्बियन्ते फेयर में मुरादाबाद के उन निर्यातकों को मायूसी हाथ लगी है जो चीनियों के साथ हाल नंबर 11 में फंसे थे। चीनियों का साथ हर साल इन निर्यातकों को फायदा पहुंचाता था। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के खौफ की गाज चीनियों निर्यातकों पर गिरी तो खामियाजा उनके अगल - बगल के स्टैंड पर मौजूद मुरादाबाद के निर्यातकों को भी भुगतना पड़ा।
एम्बियन्ते में हॉल नंबर 11 में मौजूद कुछ निर्यातकों ने बताया कि पिछले कई सालों से एम्बियन्ते में वह इसी हॉल में स्टॉल्स लगाते आ रहे थे। हॉल नंबर 11 में चीनी निर्यातकों की संख्या ज्यादा रहती है। चीनियों की वजह से ही इस हॉल में हर साल बायर्स की चहलकदमी काफी रहती थी। जिसका फायदा मुरादाबाद के निर्यातकों को भी मिलता था। लेकिन इस बार कोरोना वायरस के खौफ की वजह से बायर्स ने इस हॉल से किनारा कर लिया। चीनियों में कोरोना वायरस के डर से बायर्स इस हाल में नहीं गए और चीनियों के बीच फंसे मुरादाबाद के कुछ निर्यातकों को भी इस बार उतना अच्छा कारोबार एम्बियन्ते से नहीं मिल सका। चीनियों के बीच फंसे निर्यातकों का कहना है कि कुछ बायर्स ने उनके साथ मीटिंग भी होटल या फिर भी हाल के बाहर किसी दूसरे स्थान पर कीं। चीनियों के बीच फंसे निर्यातकों का कहना है कि यदि वह हाल नंबर 11 के अलावा कहीं और होते तो शायद अच्छा बिजनेस कर पाते।