फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Exporters protest against GI survey, demand to fix tax

Moradabad News: निर्यातकों ने जीआई सर्वे का किया विरोध, टैक्स दुरुस्त करने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Exporters protest against GI survey, demand to fix tax
मुरादाबाद। निर्यातकों ने नगर निगम के जीआई सर्वे का विरोध किया है। आरोप लगाया कि इस सर्वे से हाउस टैक्स 20 से लेकर 30 गुना बढ़ गया है। नगर निगम टैक्स को दुरुस्त करे।
विज्ञापन

मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के संरक्षक नजमुल इस्लाम और महासचिव अवधेश अग्रवाल ने नगर निगम की समस्याओं को लेकर मेयर विनोद अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार भी मौजूद थे। महासचिव अवधेश अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम ने जीआई सर्वे के माध्यम से हाउस टैक्स लगाया है। जीआई सर्वे के दौरान दो मंजिला मकान को चार मंजिला दिखाया गया है। साथ ही निर्यातकों का हाउस टैक्स 20 से लेकर 30 गुना तक बढ़ गया है। एक तरफ निर्यातक मंदी की मार झेल रहा है, वहीं हाउस टैक्स ने परेशानी और बढ़ा दी है। भुगतान करने के बाद पैसा दिखाई नहीं देता है। इस मामले में मेयर ने निर्यातकों की समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। अपर आयुक्त अतुल कुमार ने निर्यातकों का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। साथ ही जीआई सर्वे की परेशानियों के लिए आपत्ति दाखिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक अलग से शीघ्र एक काउंटर खुलवा कर इन समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में हुस्नेन अख्तर, साहब आलम, काजी शौकत, सहजाद, मुनीर वारी, रहीस अहमद, मो. अनवर, मो. फइम, शफ्फात खां, आदि निर्यातक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed