फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Exporters practiced yoga to stay healthy.

Moradabad News: निरोगी रहने के लिए निर्यातकों ने किया योग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Exporters practiced yoga to stay healthy.
मुरादाबाद। नई दिल्ली स्थित पंचशील क्लब में ईपीसीएच (एक्सपोर्ट्स प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स)-एफएएससीओ की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इसमें योग, स्वास्थ्य और उद्योग जगत से जुड़े कई प्रमुख लोगों ने भाग लिया। इस दौरान योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि योग वैद्य एवं थेरेपिस्ट सोनू वासन रहीं। विशिष्ट अतिथियों में बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर शिबानी कश्यप, योग एवं वेलनेस कोच अनुभा रमन, हॉकी लीजेंट अशोक कुमार और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अतुल वासन रहे। इस कार्यक्रम में ईपीसीएच के महानिदेशक एवं मुख्य मेंटर राकेश कुमार, सीओए सदस्य नावेद उर रहमान, आरके पासी, अरशद मीर, प्रिंस मलिक, सिमरनदीप सिंह कोहली शामिल हुए।
विज्ञापन

सीओए सदस्य नावेद उर रहमान ने कहा कि योग मन, शरीर और आत्मा को संतुलित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। ऐसे आयोजन उद्योग जगत को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम का संचालन अनुभा रमन ने किया। सोनू वासन ने योग थेरेपी सत्र के जरिए स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिबानी कश्यप की संगीत प्रस्तुति ने भी समा बांध दिया। समापन पर ईपीसीएच के महानिदेशक एवं मुख्य मेंटर राकेश कुमार ने अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विभिन्न योग श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed