फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Exporters meet EPCH ED demanding transparent stall allocation at the fair

Moradabad News: फेयर में पारदर्शी स्टॉल आवंटन की मांग, ईपीसीएच के ईडी से मिले निर्यातक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Exporters meet EPCH ED demanding transparent stall allocation at the fair
मुरादाबाद। आगामी दिल्ली फेयर से जुड़े मुद्दों को लेकर बृहस्पतिवार को एक्सपोर्टर्स वॉइस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ईपीसीएच के ईडी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) राजेश रावत से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने उन्हें बुके भेंट किया। एसोसिएशन की गतिविधियों और उद्देश्यों से अवगत कराया। फेयर में स्टॉल आवंटन पूरी तरह पारदर्शी तरीके से किए जाने व भेदभाव न करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

नई दिल्ली स्थित ईपीसीएच कार्यालय में आयोजित बैठक में एक्सपोर्टर्स वॉइस एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने ईडी राजेश रावत के साथ दिल्ली फेयर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। पदाधिकारियों ने सुझाव दिया कि जिन निर्यातकों को हर बार एक ही स्थान पर स्टॉल का आवंटन किया जाता है, उन पर विशेष ध्यान दिया जाए। इनके स्टॉलों का आवंटन निष्पक्ष लाटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाए। पदाधिकारियों ने फेयर में स्टॉलों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

उनका कहना था कि इससे वास्तविक प्रतिभागियों को बेहतर अवसर मिल सकेंगे और व्यवस्था अधिक पारदर्शी बनेगी। कैश एंड कैरी व्यवस्था की पात्रता और बिक्री बढ़ाने के संबंध में भी कई सुझाव रखे गए। बैठक के दौरान सीओए चुनाव को लेकर चर्चा भी की गई। ईडी ने निर्यातकों द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि स्टॉल आवंटन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाएगी। इस दौरान ज्ञापन भी ईडी को सौंपा गया। एक्सपोर्टर्स वॉइस एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप शंखधार, महासचिव विशाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रजत सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed