{"_id":"a975afdd71d113068b154382cf223f41","slug":"exporter-s-kid-recovered-from-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर से बरामद हुआ निर्यातक का अपह्त बेटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर से बरामद हुआ निर्यातक का अपह्त बेटा
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Mon, 22 Feb 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागफनी निवासी निर्यातक फैजुल रहमान के मासूम बेटे फैय्याज को उनके पुराने कर्मचारी ने नौकर के साथ मिलकर अगवा किया था। दोनों आरोपियों ने इस बड़ी साजिश में अपने एक अन्य साथी को भी शामिल किया था। मंडप के बाहर से तीनों आरोपी बच्चे को उठाकर रामपुर ले गए और वहां शाहबाद गेट पर एक कमरे में बंद कर लिया।
इसके बाद पुराने कर्मचारी ने फोन कर निर्यातक से दस लाख रुपये की मांगी। लेकिन पुलिस चौकसी की वजह से अपहरणकर्ताओं के मंसूबे धरे रह गए। लोकेशन ट्रेस होने के बाद पुलिस ने तड़के चार बजे अपहरणकर्ताओं के ठिकाने पर छापा मारकर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया और तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार कर लिए गए।
एसएसपी नितिन तिवारी ने रविवार दोपहर पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इस सनसनीखेज घटना का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि शनिवार रात निर्यातक फैजुलरहमान ने नागफनी थाने में सूचना दी थी कि पौने नौ बजे उनके दो साल के बेटे फैय्याज का अपहरण कर लिया गया है।
विज्ञापन
घटना के समय नौकर फैसल पुत्र शब्बीर निवासी डहरिया बच्चे को दुकान से चॉकलेट दिलाने गया था। तब से नौकर भी गायब है। निर्यातक के मोबाइल पर पौने ग्यारह बजे कॉल कर अपहरणकर्ताओं ने बच्चे को छोड़ने की एवज में दस लाख रुपये फिरौती की मांग की थी। रकम नहीं देने पर बच्चे की हत्या करने की धमकी दी थी।