फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   exporter

समस्याओं को लेकर वित्त मंत्री से मिले मुरादाबाद के निर्यातक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
exporter
समस्याओं को लेकर शाहजहांपुर में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और संगठन मंत्री सुनील बंसल से मिले मुर? - फोटो : CITY
मुरादाबाद। समस्याओं को लेकर पीतलनगरी के निर्यातक शुक्रवार को शाहजहांपुर पहुंचे। निर्यातकों ने वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन जेपीएस राठौर से मुलाकात की और मुरादाबाद के निर्यातकों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। मंत्री समेत सभी ने उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ईपीसीएच के सीएओ नीरज खन्ना, मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के महासचिव और ईपीसीएच के कोआर्डीनेटर अवधेश अग्रवाल, कानूनी सलाहकार नजमुल इस्लाम ने मुलाकात के दौरान कहा कि केंद्र सरकार जीएसटी में संशोधन कर कुछ नये प्रावधान करने जा रही है, जिससे निर्यातकों में गहरा रोष है। उन्होंने बताया कि जीएसटी आर वन सप्लायर को फाइल करना होता है, लेकिन संशोधन के बाद यदि वह दो महीने में जीएसटी आर वन फाइल नहीं करेगा तो निर्यातक की आईटीसी रोक दी जाएगी। ऐसे में रिफंड न मिलने से खासा नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि सप्लायर के समय से फाइल न दाखिल करने से निर्यातकों की आईटीसी रोकने का कोई औचित्य नहीं बनता है। यह संशोधन होता है तो निर्यातकों के साथ नाइंसाफी होगी। इसके अलावा उन्होंने पर्यावरण, आर्टिजन के लिए ईएसआई अस्पताल, इंडस्ट्रियल एरिया, एमडीए की ओर से प्रस्तावित सड़क का निर्माण कराने आदि पर विस्तृत चर्चा की। निर्यातकों की समस्याओं पर प्रदेश के वित्त मंत्री ने केंद्रीय मंत्री तक उनकी समस्याएं पहुंचाने का आश्वासन दिया। वहीं संगठन महामंत्री और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन ने राज्य सरकार से वार्ता कर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed