फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Explosion in 400 KVA transmission power station, power failure in the city

400 केवीए ट्रांसमिशन बिजलीघर में धमाका, शहर की बिजली गुल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Explosion in 400 KVA transmission power station, power failure in the city
मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित 400 केवीए के ट्रांसमिशन बिजलीघर में शुक्रवार रात तकरीबन 10.45 बजे धमाका होने से सारे शहर की बिजली गुल हो गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि बुद्धि विहार, मंडी समिति, प्रकाश नगर चौराहा तक लोगों को सुनाई दी। सूचना मिलने पर विद्युत निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। सबस्टेशन पर चेक करने के बाद विद्युत निगम टीम ने पाया कि ट्रांसफार्मर के रिएक्टर में खराबी होने से धमाका हुआ है। एक घंटे के अंदर कुछ फीडरों की आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता कार्यालय के ठीक पीछे 400 केवीए क्षमता के बिजलीघर में रात 10.45 बजने पर धमाका हुआ। धमाके के साथ ही पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। 11 बजे तक ट्रांसमिशन के अधीक्षण अभियंता शुभेंदु प्रताप भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान शहर के दिल्ली रोड, टीपी नगर, मंडी समिति, पीली कोठी, कांशीराम नगर, लोकोशेड, टैक्सी स्टैंड, पीटीसी, चाऊ की बस्ती, ढक्का, पीतलनगरी, गलशहीद, सीतापुरी, असालतपुरा, दीवान का बाजार, तहसील स्कूल, कंजरी सराय जीआईसी, ईदगाह, मंडी चौक, टाउनहॉल आदि के उपभोक्ताओं ने बिजली गुल होने पर बिजलीघरों के फोन घनघनाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

शुरुआत में कई बिजलीघरों के अवर अभियंताओं को भी फाल्ट की जानकारी नहीं हो पाई। व्हाट्सएप ग्रुपों में मेसेज वायरल होने के बाद पता चला कि पूरे शहर की बिजली गायब है। देर रात 12 बजे तक भी बिजली कर्मचारी मेंटिनेंस में जुटे रहे। कुछ इलाकों को छोड़कर तकरीबन आधे शहर में बिजली सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी थी। अधीक्षण अभियंता का कहना था कि फाल्ट ठीक किया जा रहा है। जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति को सुचारु करने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed