फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Exploited for two years on the pretext of marriage, report

शादी का झांसा देकर दो साल करता रहा शारिरक शोषण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Exploited for two years on the pretext of marriage, report
पाकबड़ा। एसएसपी के आदेश पर पाकबड़ा पुलिस ने पॉलीटेकिभनक के छात्र के खिलाफ दो साल से शादी का झांसा देकर शोषण करने और गर्भपात कराने के मामले में रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार निवासी एक महिला का अपने पति से तलाक हो चुका है। महिला के दो बच्चे भी हैं। महिला दिल्ली रोड स्थित एक संस्थान में जॉब करती है। उसके साथ संस्थान में ही धामपुर बिजनौर निवासी ब्रज कुमार सिंह पॉलीटेक्निक कर रहा है। दो साल पहले दोनों की मुलाकात हो गई। दोनों की मुलाकात प्यार में बदल गई। आरोप है कि ब्रज कुमार सिंह ने शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बना लिए। इस दौरान महिला गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन

जब महिला ने युवक पर शादी का दबाव डाला तो पढ़ाई पूरी होने के बाद शादी की बात करने लगा। उसके बाद महिला से ब्रज कुमार सिंह ने दूरी बना ली। महिला ने जब इसकी शिकायत परिजनों की तो उसने गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर ब्रज कुमार सिंह, चंद्रपाल, ऊषा देवी और विवेक चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव ने मामले की जांच करके कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed