फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Explanation from the teacher on keeping the school records home

स्कूल के अभिलेख घर रखने पर शिक्षक से स्पष्टीकरण तलब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Explanation from the teacher on keeping the school records home
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण काल में एक से पांच तक की कक्षाएं शुरू होने के बाद गुरुवार को एडी बेसिक ने पांच सरकारी स्कूलों को हाल जाना। उन्हें किसी भी स्कूल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली। वहीं, प्राथमिक स्कूल गुरैठा द्वितीय में शिक्षक खाद्यान्न वितरण और परिवर्तन लागत हस्तांतरण की सूची मौके पर नहीं मिली। प्रधानाध्यापक ने अभिलेख घर पर रखे थे, इस पर एडी बेसिक ने स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

एडी बेसिक संजय कुमार रस्तोगी गुरुवार को खंड शिक्षाधिकारी देहात प्रेम सुख गंगवार के साथ प्राथमिक स्कूल गुरैठा प्रथम, द्वितीय, प्राथमिक स्कूल बागड़पुर की मढ़ैया, जूनियर हाईस्कूल गिंदौड़ा, कंपोजिट बागड़पुर का निरीक्षण किया। इस दौरान किसी स्कूल में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। कहीं कायाकल्प अभियान के तहत निर्माण अधूरा था तो कहीं दिव्यांगों के लिए शौचालय निर्मित नहीं मिले। स्कूल गुरैठा द्वितीय में खाद्यान्न वितरण और परिवर्तन लागत हस्तांतरण की सूची मौके पर नहीं मिली। एडी बेसिक के पूछने पर प्रधानाध्यापक ने अभिलेख घर होना बताया। इस पर एडी बेसिक ने अभिलेखों को स्कूल में न रखे जाने पर स्पष्टीकरण तलब किया। इसके अलावा एडी बेसिक ने बीआरसी पाकबड़ा का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed