फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Explained the plans of the government, stressed on the strength of the organization

Moradabad News: बताईं सरकार की योजनाएं, संगठन की मजबूती पर दिया जोर

Tue, 19 May 2026 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 19 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Explained the plans of the government, stressed on the strength of the organization
बिलारी। नगर के मोहल्ला साहूकुंज में भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष केके गुप्ता के आवास पर भाजपा की बैठक में जहां वक्ताओं ने सरकार की योजनाएं बताईं वहीं प्रत्येक बूथ स्तर पर भाजपा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और बिलारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुरेश सैनी को केके गुप्ता और अन्य कार्यकर्ताओं ने पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ व्यापारी नेता और नगरपालिका बिलारी के नए नामित सभासद श्रीकांत गुप्ता का भी स्वागत किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सैनी ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुटना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व जिसे भी बिलारी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाएगा उसी को सब मिलकर विजय दिलाएंगे। वक्ताओं ने महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम को सराहा।
विज्ञापन

इस दौरान व्यापारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी अपनी समस्याएं भाजपा नेताओं के सामने रखीं। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र सहाय गुप्ता और संचालन केके गुप्ता ने किया। बैठक में जिला संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ नरेश गुप्ता, जिला सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ महेश गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष शकील अहमद, टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय अग्रवाल एडवोकेट, अमित चौधरी, रचित माथुर, सुनील आर्य, संजय शर्मा, मनोज गुप्ता, संजय ढाका, दिनेश कुमार सिंह, मुख्तार आलम, गंगा सरन प्रजापति आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed