फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Experts will tell you how to invest your capital correctly. Experts will gather in Moradabad on October 8

धन संपदा: कैसे करें पूंजी का सही निवेश, बताएंगे एक्सपर्ट, मुरादाबाद में आठ अक्तूबर को जुटेंगे विशेषज्ञ

Mon, 06 Oct 2025 12:48 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 06 Oct 2025 12:48 PM IST
सार

मुरादाबाद में आठ अक्तूबर को अमर उजाला और आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूचुअल फंड  की ओर से धन संपदा सुरक्षित निवेश, सुनहरा भविष्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दिल्ली रोड स्थित होटल शाम को होने वाले इस इन्वेस्टर एजुकेशन प्रोग्राम में विशेषज्ञ निवेश से जुड़े सुझाव देंगे। 

विज्ञापन
Experts will tell you how to invest your capital correctly. Experts will gather in Moradabad on October 8
मुरादाबाद में आठ को आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

म्युचुअल फंड के साथ लक्ष्य आधारित निवेश के बारे में जानकारी देने के लिए आठ अक्तूबर को आपके शहर मुरादाबाद में इन्वेस्टर एजुकेशन (नार्थ) आदित्य बिरला सन लाइफ म्यूचुअल फंड के जोनल हेड ललित शर्मा और रीटेल सेल्स यूपी-उत्तराखंड के रीजनल हेड बृजेश गिरी आ रहे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित होटल ड्राइव इन 24 में अमर उजाला की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में काफी संख्या में व्यापारी, शॉप कीपर और शहर के लोगों के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम शाम चार बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन


धन संपदा सुरक्षित निवेश, सुनहरा भविष्य नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ आपको पूंजी के बेहतर निवेश के बारे में जानकारी देंगे। निवेश से जुड़ी आम चुनौतियों को दूर करने व बाजार में आने वाले नए अवसरों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर निवेशकों के सवालों का जवाब भी विशेषज्ञ देंगे। हालांकि म्युचुअल फंड जोखिमों के अधीन है इसलिए योजना से जुड़े सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ने के लिए कहा जाता है। कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा पूंजी के बेहतर से बेहतर लाभ के लिए निवेश की जानकारी दी जाएगी।


इसके साथ ही पूंजी को कैसे सुरक्षित रखा जाए और नुकसान होने की कम से कम गुंजाइश रहे, इस पर भी विशेषज्ञ टिप्स देंगे।इस कार्यक्रम में आमजन भी भागीदार बनकर शेयर मार्केट और म्युचुअल फंड में बेहतर निवेश की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए 9654280624 पर संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed