फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   exen of irrigation department found corona positive

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
exen of irrigation department found corona positive
रामपुर। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनकी रिपोर्ट आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में दफ्तर का सभी कामकाज बंद कर सैनिटाइज करने का काम शुरू किया गया। वहीं, अधिशासी अभियंता को जौहर विश्वविद्यालय स्थित एल वन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रामपुर में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सिंचाई विभाग से सामने आया है। दरअसल, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पिछले कई दिनों से लगातार भ्रमण पर थे। उन्होंने कई साइटों का भ्रमण किया था। सोमवार को उन्हें बुखार और खांसी की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्होंने जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनका ट्रू नेट मशीन से सैंपल लेकर कोरोना संक्रमण का परीक्षण किया गया। दो घंटे बाद सैंपल की रिपोर्ट आई, तो वह पॉजिटिव निकली। जानकारी सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को हुई तो हड़कंप मच गया। इसके बाद पूरे दफ्तर को सैनिटाइज करने का कार्य किया गया। बाद में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधिशासी अभियंता को जौहर विश्वविद्यालय स्थित एल वन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि अस्पताल में ट्रू नेट मशीन से उनका कोरोना परीक्षण किया गया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। हालांकि, उन्हें अस्पताल भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब उनका दूसरा सैंपल लिया गया है, जिसे जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। एहतियात के सभी उपाय उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed