फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   exclusive : even after dm's order sho did not open the way

एक्सक्लूसिवः डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं खोला रास्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
exclusive : even after dm's order sho did not open the way
मुरादाबाद। थाना सिविल लाइन पुलिस के लिए मानो जिलाधिकारी के निर्देशों के भी कोई मायने नहीं हैं। कंटेनमेंट जोन बताकर आशियाना कालोनी से विवेकानंद अस्पताल की ओर जा रहे चार माह से बंद रास्ते को खुलवाने के निर्देश डीएम ने 12 दिन पूर्व एसएचओ सिविल लाइन को दिए थे पर इसका कोई परिणाम नहीं निकला। यहां के बाशिंदे सीनियर अधिवक्ता आनंद मोहन गुप्ता ने इस बाबत एसएचओ नवल मारवाह से बात की तो उन्होंने कहा मेरा काम नहीं है, चौकी इंचार्ज से बात करो।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि आशियाना कालोनी से विवेकानंद अस्पताल की ओर बाग के बराबर से जाने वाले रास्ते को कोरोना के चलते चार माह पूर्व बल्लियां लगाकर बंद किया गया था। इससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इस बाबत उन्होंने तथा कालोनी निवासी मनोज बंसल, अमित गुप्ता आदि ने डीएम को पत्र प्रेषित किया। 31 अगस्त को यह पत्र दिया गया था और उसी दिन जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने उस पर एसएचओ सिविल लाइन को निर्देश दिए कि रास्ता खुलवा दिया जाए। शनिवार को 12 दिन बाद भी यह मार्ग नहीं खुला। एडवोेकेट आनंद मोहन गुप्ता के मुताबिक उन्होंने इस बाबत सिविल लाइन एसएएचओ नवल मारवाह से फोन बात की तो उन्होंने इसका सही जवाब नहीं दिया और कहा कि चौकी इंचार्ज से बात करो। यह मेरा काम नहीं है। इस पर उनकी नोकझोंक भी हुई। यहां के बाशिंदों का कहना है जब डीएम के निर्देश पर भी पुलिस का यह हाल है और इस तरह का बर्ताव है तो आम लोगों के साथ कैसा बर्ताव किया जाता होगा। इन सभी ने फिर से डीएम से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

वर्जन
गुप्ता जी का फोन आया था। मैने उनसे कोई गलत बात नहीं की। वास्तव में बल्लियां हटवाना नगर निगम का काम है, पुलिस का नहीं। पुलिस का काम कानून व्यवस्था कायम रखना है जो मैं ठीक से रख रहा हूं। गुप्ता जी ने साढे़ दस-ग्यारह बजे रात को फोन किया। दिन में करते तो मैं खुद देख भी लेता। अब रात को मैं जाकर थोड़े ही बल्लियां हटवाऊंगा। चौकी इंचार्ज की बात इसलिए कही कि जिलाधिकारी का पत्र मेरे लिए मार्क होकर आया होगा जो क्षेत्र के हिसाब से चौकी इंचार्ज के पास चला गया होगा - नवल मारवाह एसएचओ सिविल लाइन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed