फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Excellent teachers honored, emphasis on quality of education

Moradabad News: उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान, शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर

Sun, 01 Mar 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 01 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Excellent teachers honored, emphasis on quality of education
कुंदरकी। ब्लॉक संसाधन केंद्र में शनिवार को आयोजित मासिक बैठक में परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता, वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी एवं विद्यालयों के सर्वांगीण विकास पर व्यापक मंथन किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी त्रिलोकी नाथ गंगवार ने की। बैठक में विकास खण्ड की न्याय पंचाय महमूदपुर माफी, मैनाठेर, मसेबी रसूलपुर, तखतपुर हाशा, हरियाना, रतनपुर कलां, हुसैनपुर छिरावली, फरहेदी एवं हाथीपुर चित्तू के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक और इंचार्ज अध्यापक उपस्थित रहे। बीईओ ने स्पष्ट कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप विद्यालयों में शैक्षिक एवं भौतिक गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। साथ ही ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण, आगामी वार्षिक परीक्षाओं की पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तैयारी, शिक्षण गुणवत्ता में निरंतर सुधार, नवीन सत्र में नामांकन वृद्धि अभियान और शिक्षक संदर्शिका के प्रभावी उपयोग पर चर्चा की गई। निपुण एप के नियमित संचालन एवं प्रगति की प्रभावी मॉनिटरिंग पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर डीएम और सीडीओ के निर्देश पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कंपोजिट विद्यालय गुरेर एवं प्राथमिक विद्यालय कुलवाड़ा के सभी शिक्षकों की सराहना की गई। विशेष रूप से प्राथमिक विद्यालय कुलवाड़ा के इंचार्ज वसीम रजा और शिक्षिका संचिती शर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। याद रहे कि सीडीओ द्वारा पूर्व निरीक्षण के दौरान भी विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के कार्यों की प्रशंसा की गई थी। बैठक में एआरपी हरीश तिवारी, पारुल राजपूत, भावना सिंह, जय कुमार समेत संकुल शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed